Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में महावीर रांका की अनूठी पहल, गरीब बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान…
Image

बीकानेर में महावीर रांका की अनूठी पहल, गरीब बच्चों के चेहरों पर लाई मुस्कान…

Mahaveer Ranka Bikaner

उल्लास और रोशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर शहरभर में खुशियां बांटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बीकानेर यूआईटी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता महावीर रांका ने शनिवार को एक अनूठी पहल करते हुए कच्ची बस्तियों, मजदूर वर्ग और जरूरतमंद परिवारों के बीच पटाखे, दीपक और मिठाइयां वितरित कीं।

महावीर रांका ने बताया कि, इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना है, जिनके घरों में त्योहार की खुशियां सीमित संसाधनों के कारण अधूरी रह जाती हैं। उन्होंने कहा— “दीपावली सिर्फ घरों को नहीं, दिलों को भी रोशन करने का पर्व है। अगर किसी के जीवन में थोड़ी रोशनी हम जोड़ सकें, तो यही सबसे बड़ी पूजा है।”

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों ने खुशी-खुशी पटाखे और मिठाइयां प्राप्त कीं। माहौल दीपावली की रौनक और उत्साह से भर गया। इस मौके पर चंद्रेश हर्ष, युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, सुनील मिढ्ढा, लक्की पंवार, आदर्श शर्मा, राजेन्द्र सिंह, घनश्याम जाजड़ा, शक्ति सिंह, धनराज जाखड़, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र व्यास सहित कई कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *