Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • पूर्व मंत्री की बेटी के घर हमला, लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट…
Image

पूर्व मंत्री की बेटी के घर हमला, लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट…

Rajasthan Crime News

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी के परिवार पर हमला करने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फर्जी पुलिसवाले बनकर आए हमलावरों ने उनकी बेटी के घर में घुसकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया।

घटना शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे की है, जो केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के 42 जीजी गांव की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने घर में घुसते ही टीटी के दामाद गुरुचरण रमाना, बेटे और बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। परिवार को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ पिस्टल भी तान दी और पूरे परिवार को धमकाया। घटना की सूचना मिलते ही पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रविवार सुबह तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ नकाबपोश युवक पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *