Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर हेलीपैड में धंसा, धक्का देकर निकाला बाहर…
Image

राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर हेलीपैड में धंसा, धक्का देकर निकाला बाहर…

🪔 Draupadi Murmu News

केरल के पथानामथिट्टा जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर राजीव गांधी स्टेडियम में उतरते ही गड्ढे में फंस गया। यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए जल्दबाजी में बनाए गए हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ।

मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए हेलिकॉप्टर को गड्ढों से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की चोट या नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि, हेलीपैड का कंक्रीट पूरी तरह सूखा नहीं था, जिसके कारण हेलिकॉप्टर का वजन जमीन नहीं झेल सका और पहियों के नीचे गड्ढे बन गए।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू की लैंडिंग निलक्कल (पंबा के पास) में प्रस्तावित थी, लेकिन खराब मौसम के चलते उसे बदलकर प्रामदम (Pathanamthitta) किया गया। घटना के बावजूद राष्ट्रपति ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से अपनी यात्रा जारी रखी, जिससे कार्यक्रम समय पर संपन्न हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *