⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के खाजूवाला से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छतरगढ़ धान मंडी के सामने स्थित खेत में रहने वाले 70 वर्षीय उमाराम का शव आज सुबह चारपाई पर मिला। शव के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी के दौरान दम घुटने से वृद्ध की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, उमाराम अपने खेत में अकेले रहते थे। रात में सोने के बाद सुबह जब लोग पहुंचे तो देखा कि उनका शव चारपाई पर पड़ा है और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है। पास ही से उनकी करीब 40 भेड़-बकरियां भी गायब मिलीं। सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि चोरों ने चोरी के दौरान वृद्ध के मुंह पर पट्टी बांध दी, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने का कार्य जारी है।














