⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। महज 27 दिन पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता की अचानक मौत हो जाने से पूरे इलाके में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के चुन्नीलाल सोनी की पत्नी पूजा सोनी की शुक्रवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि पूजा कुछ दिनों से बीमार थी, जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए बीकानेर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता गोपालदास सोनी, निवासी पाबूबारी, ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल में किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।














