⚪ Rajasthan Crime News
एक महिला सरकारी टीचर ने ट्रेवल्स एंड कार्गो एजेंसी के मालिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। मामला श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर का है।
महिला ने बताया कि, आरोपी से उसकी पहचान दिल्ली आने-जाने की टिकट बुक कराने के दौरान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। फरवरी 2025 में आरोपी उसके घर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेकर आया। टीचर ने आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया गया और इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि “तेरी नौकरी कर दूंगा मुश्किल। मेरे भाई जज और आईजी हैं, तुम कुछ नहीं कर सकती।” रायसिंहनगर पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















