⚫ Gas Cylinder Price Update
नवंबर महीने की शुरुआत आम जनता के लिए हल्की राहत लेकर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1 नवंबर 2025 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में मामूली कटौती की है।
नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में औसतन 5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी रसोई गैस के मोर्चे पर आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।
दरअसल, अक्टूबर 2025 में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹15 की बढ़ोतरी की गई थी। जिससे होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा था। लेकिन अब नवंबर की शुरुआत में सरकार ने कीमतों में 4.5 से 6.5 रुपये तक की कमी कर हल्की राहत दी है।


















