Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में ट्रैफिक पुलिस का बुलडोजर एक्शन…
Image

बीकानेर में ट्रैफिक पुलिस का बुलडोजर एक्शन…

Bikaner News Today

बीकानेर ट्रैफिक पुलिस ने आवारा बाइकर्स पर सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर एक्शन चलाया। इस कार्रवाई में 137 मॉडिफाई साइलेंसर और 25 प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई टीआई नरेश निर्वाण के नेतृत्व में की गई।

जिसमें ट्रैफिक पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। बताया जा रहा है कि ये साइलेंसर और हॉर्न लगातार शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। देर रात सड़कों पर शोर मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

टीआई नरेश निर्वाण ने बताया — “यह अभियान लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। उम्मीद है अब शोर मचाने वाले बाइकर्स सबक लेंगे और आम जनता को राहत मिलेगी।” इस कार्रवाई का संचालन एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में किया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *