Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जहर पीने के बाद भर्ती युवक पीबीएम अस्पताल से लापता…
Image

बीकानेर: जहर पीने के बाद भर्ती युवक पीबीएम अस्पताल से लापता…

Bikaner News Today

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ई-वार्ड से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन उसकी खोज में दर-दर भटक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कालू थाना क्षेत्र के गांव खोडाला निवासी श्योकरणराम पुत्र रामलाल नायक ने अपने बेटे महेंद्र नायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई है।

श्योकरणराम ने बताया कि, उसका पुत्र महेंद्र ने 30 अक्टूबर को जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ई-वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन देर रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच महेंद्र बिना किसी को बताए अस्पताल से गायब हो गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर महेंद्र की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस और परिवार दोनों लोगों से अपील हैं कि अगर किसी को भी महेंद्र दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।9660564809 | 9116353844 | 7742099735 या नजदीकी बीकानेर सदर थाना को सूचना दें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *