Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद बड़ा खुलासा, अब महिला ने लगाया रेप का आरोप…
Image

भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद बड़ा खुलासा, अब महिला ने लगाया रेप का आरोप…

Rajasthan News Today

भाजपा नेता के कथित अश्लील वीडियो मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। छह दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को नेता ने “एडिटेड” बताकर साजिश करार दिया था, लेकिन अब उसी मामले में एक विवाहिता ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि, आरोपी भाजपा नेता ने चाकू की नोक पर रेप किया और धमकी दी कि उसकी “ऊपर तक पहुंच” है — कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

गुड़ामालानी थाना अधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल भी करवा लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि, 18 सितंबर 2025 को जब उसका पति और बेटा घर पर नहीं थे, वह दोपहर करीब 2 बजे खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी के खेत से गुजरते वक्त भाजपा नेता झाड़ियों में पहले से छिपा बैठा था। अचानक पीछे से पकड़कर उसने चाकू दिखाया और रेप किया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
रेप के बाद आरोपी ने धमकी दी — “वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा, किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।” डर और लोकलाज के कारण महिला ने किसी को नहीं बताया, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

6 दिन पहले वायरल वीडियो के बाद भाजपा नेता ने इसे एडिटेड वीडियो बताते हुए कहा था कि “मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है, मैं जल्द ही इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा।” अब विवाहिता की शिकायत सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *