Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मानसिक तनाव में युवक ने उठाया खौफनाक कदम…
Image

बीकानेर: मानसिक तनाव में युवक ने उठाया खौफनाक कदम…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के पूगल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना 2 नवंबर दोपहर आरडी 678 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जुगलाल पुत्र रामेश्वरलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई रामनिवास घर से अपनी आल्टो कार लेकर निकला था। वह 675 आरडी के पास पहुंचा और अचानक नहर में कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

परिजनों का कहना है कि मृतक रामनिवास पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *