Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में बढ़ रहा चोरी का खौफ, एक ही रात में चार घरों से लाखों के गहने-नकदी उड़ाए…
Image

बीकानेर में बढ़ रहा चोरी का खौफ, एक ही रात में चार घरों से लाखों के गहने-नकदी उड़ाए…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर बड़ा गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों में सेंधमारी कर दी। चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली।

चोरी की घटना सीताराम जाट, रजादेवी नायक, गुड्डीदेवी नायक और जड़ावदेवी नायक के घरों में हुई। चोरों ने ताले तोड़कर घरों से सोने-चांदी के गहने और हजारों रुपये नकद चुरा लिए।

  • सीताराम जाट के घर से 15 हजार रुपये और साड़ियां चोरी
  • रजादेवी नायक के घर से सोने की रखड़ी, अंगूठी, पायल आदि
  • गुड्डीदेवी नायक के घर से सोने की रखड़ी, दो मंगलसूत्र, चांदी की तागड़ी और 50 हजार रुपये
  • जड़ावदेवी नायक के घर से पायल और 10 हजार रुपये नकद

सुबह जब ग्रामीणों को चोरी का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *