Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

🟢 Bikaner News Today

बीकानेर में एक दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कानासर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर लालगढ़ की तरफ रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार तुरंत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं, बीछवाल थाना पुलिस और जीआरपी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शव को अपनी निगरानी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। साथ ही, पूर्व पार्षद व समाजसेवी आदर्श शर्मा ने बताया कि, पुलिस द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *