Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: नीलगाय बनी मौत का कारण, सड़क हादसे में महिला की मौत…
Image

बीकानेर: नीलगाय बनी मौत का कारण, सड़क हादसे में महिला की मौत…

🟢 Bikaner Accident News

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यह घटना 3 नवंबर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, छत्तरगढ़ से खारवाली रोड पर अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से एक्सीडेंट हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चक 2 आरएम खारवाली निवासी लक्ष्मी देवी (35) पत्नी हरीराम नायक अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से छत्तरगढ़ से खारवाली जा रही थीं। रास्ते में अचानक सामने नीलगाय आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। घायल अवस्था में लक्ष्मी देवी को सीएचसी छत्तरगढ़ से बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतका के पति हरीराम नायक ने छत्तरगढ़ पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *