Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा ने बीकानेर में युवा व महिला सम्मेलन के संयोजक-सह संयोजक किए घोषित…
Image

भाजपा ने बीकानेर में युवा व महिला सम्मेलन के संयोजक-सह संयोजक किए घोषित…

🟡 BJP Bikaner News

बीकानेर शहर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले जिला स्तरीय युवा एवं महिला सम्मेलन को लेकर अहम घोषणाएं की गई हैं। भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सम्मेलन के संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए हैं।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय युवा सम्मेलन के संयोजक के रूप में गजेन्द्र सिंह भाटी को दायित्व सौंपा गया है। वहीं, महिला सम्मेलन की संयोजक सुनीता हटीला होंगी और आरती आचार्य को सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *