🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति और उसकी बेटी के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना 3 नवंबर की है। इस दौरान ओकारराम, विकास, रूपेश, गंगाराम, गोपीराम, राकेश, प्रेम और राजा ने उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता करते हुए लज्जा भंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।















