Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: मानसिक तनाव बना मौत की वजह, व्यक्ति ने की आत्महत्या…
Image

बीकानेर: मानसिक तनाव बना मौत की वजह, व्यक्ति ने की आत्महत्या…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के कोड़मदेसर गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक परेशानी के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना 6 नवंबर की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भानसिंह (80) मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और शराब के आदि थे। उनके बेटे देशराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि पिता लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *