⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर के सदर पुलिस ने जुए-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई तर्थम्भ चौपड़ा के पास सार्वजनिक स्थान पर की गई, जहां आरोपी अंकों पर रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक समूह के रूप में संगठित होकर सट्टा खेल रहे थे, जिससे एक पक्ष को अनुचित लाभ और दूसरे को अनुचित हानि होने की संभावना थी। मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2230 रुपए नकद, सट्टा पर्चियां और डोट पेन जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान गजराज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी, हाल इंद्रा कॉलोनी महाजन हाउस के पास, और भैरू सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 112(2) बीएनएस एवं 13 आरजीपीओ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।















