Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • रोहित गोदारा के नाम पर बीकानेर व्यापारी से मांगी दो करोड़ की फिरौती…
Image

रोहित गोदारा के नाम पर बीकानेर व्यापारी से मांगी दो करोड़ की फिरौती…

Bikaner Crime News

एक बार फिर बीकानेर शहर में गैंगस्टर नेटवर्क का खौफ देखने को मिला है। बीछवाल थाना क्षेत्र में क्रेन व्यवसायी से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्यापारी को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई, जिसमें आरोपी ने खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताया और मोटी रकम की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, वॉइस नोट मिलते ही व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई है। वहीं, बीछवाल थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेसिंग और तकनीकी जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी वास्तव में गोदारा गैंग से जुड़ी है या किसी ने नाम का दुरुपयोग किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *