Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: रात तीन बजे सरपंच पर हमला करने पहुंचे आरोपी, बोले विकास कार्य किया तो देख लेना…
Image

बीकानेर: रात तीन बजे सरपंच पर हमला करने पहुंचे आरोपी, बोले विकास कार्य किया तो देख लेना…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के नोखा में ग्रामीण विकास कार्यों में बाधा डालने और सरपंच प्रशासक को धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कंवलीसर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशासक नेमीचंद मेघवाल ने चार आरोपियों के खिलाफ नोखा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मामला 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। परिवादी नेमीचंद मेघवाल ने पुलिस को बताया कि रात में सूचना मिलने पर वे मेघवालों के मोहल्ले में पहुंचे, जहां पहले से ही आरोपी मौजूद थे। वहां पहुँचते ही आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि “तु यहां कैसे आया, तेरी हिम्मत कैसे हुई।” इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो अंजाम बुरा होगा। आरोपियों ने मौके से 9 सीमेंट के कट्टे पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *