Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: जमीन विवाद में घर में घुसे हमलावर, लाठी-डंडों से हमला कर नकदी-गहने लूटे…
Image

बीकानेर: जमीन विवाद में घर में घुसे हमलावर, लाठी-डंडों से हमला कर नकदी-गहने लूटे…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के रानासर हसांवतान गांव में देर रात घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

यह घटना 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जेठू सिंह ने भंवर सिंह, देवी सिंह, नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह और कोमल कंवर के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों के साथ उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रात में उसके घर पर हमला बोल दिया। पीड़ित के अनुसार, जब वह अपनी मां रतन कंवर और बहन भंवरी कंवर के साथ भोजन कर रहा था, तभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हमलावर सोने का टेवटा और ₹75,000 नगद लूटकर फरार हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *