Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान तोड़ा दम…
Image

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

🟢 Rajasthan Crime News

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंगलवार सुबह सरेआम भाजपा नेता और कूरियर व्यवसायी रमेशचंद्र ईनाणी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिटी पेट्रोल पंप के पास हुई। जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और बहुत करीब से ईनाणी पर फायरिंग की। गोली भाजपा नेता की पीठ में लगी और आर-पार निकल गई। गोली लगते ही वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़े, वहीं सड़क पर खून फैल गया और उनके जूते भी उतर गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से तीन गोलियों के खोखे मिले हैं, जिससे यह साफ है कि हमलावरों ने जानलेवा हमला करने की पूरी तैयारी की थी। मृतक रमेशचंद्र ईनाणी भाजपा के सक्रिय नेता होने के साथ-साथ कूरियर और प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। सुबह वे अपने घर से राणा सांगा मार्केट स्थित ईनाणी कूरियर सर्विस ऑफिस जा रहे थे, तभी यह हमला हुआ।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आज दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखकर विरोध जताने का निर्णय लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।


1 Comments Text
  • gojackpot says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Solid analysis! Seeing platforms like GoJackpot really elevate the social casino experience in Southeast Asia. Easy access via the gojackpot link is key – convenience matters! Great to see responsible gaming prioritized too.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *