🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.l। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। छगनलाल जोशी ने थाने में दर्ज करवाई है।
परिवादी ने बताया कि उसकी बहन के पति मालचंद पानेचा, निवासी बाफना क्लिनिक के पीछे, ने 12 नवंबर को किसी बात को लेकर झगड़े के दौरान अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।















