🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसी की कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत युवक ने उसे विश्वास में लेकर नशे में दुष्कर्म किया, अश्लील फोटो खींची और बाद में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूली।
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2020 में पति से अलगाव के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगी थी। इसी दौरान कंपनी में कार्यरत आरोपी युवक से उसकी पहचान हुई। आरोपी उसकी बीमारी के बहाने घर आने-जाने लगा और विश्वास हासिल कर लिया। 25 अप्रैल को आरोपी युवक मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पहुंचा और ‘प्रसाद’ बताकर खिलाया। मिठाई में नशे की दवा मिलाने से विवाहिता बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹53,000 रुपए वसूले और सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इतना ही नहीं, आरोपी उसे जयपुर ले जाकर होटल में भी शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विवाहिता की शिकायत पर कोटगेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और जबरन वसूली सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना अधिकारी (एसएचओ) को सौंपी गई है।














