⚪ Anta Upchunv 2025
राजस्थान की चर्चित अंता विधानसभा सीट पर आज हो रही मतगणना में रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर बने माहौल में 7 राउंड तक के रुझान कांग्रेस खेमे के लिए बेहद उत्साहजनक हैं।
ताज़ा आँकड़ों के अनुसार—
- कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया लगभग +4989 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
- निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा दूसरे स्थान पर, करीब -4989 वोट से पीछे। (अभी तक कुल वोट: 21586)
- वहीं बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन अभी तीसरे स्थान पर हैं और लगभग -8167 वोटों से पिछड़ते दिख रहे हैं। (अभी तक कुल वोट: 18408)
बता दे, अंता की इस सीट में बीजेपी ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, जिसके चलते मुख्यमंत्री भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। जिसके चलते यह सीट भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। फिलहाल अभी 6 राउंड चल रहा है और कुल 20 राउंड बाकी है। अंतिम परिणाम आने तक राजनीतिक तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। अंता सीट पर आगे कौन करेगा कब्ज़ा? ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।


















