⚪ Aanta Upchunav 2025
राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं और कांग्रेस ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों के बड़े अंतर से हराकर पार्टी के खेमे में उत्साह भर दिया है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
काउंटिंग सेंटर के बाहर जहां भाया समर्थकों में जश्न का माहौल था, वहीं निर्दलीय नरेश मीणा निराश नजर आए। उनके भावुक रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर भी चर्चा बटोर ली।
समर्थकों के बीच जीप पर बैठे नरेश मीणा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला, मगर “ईमानदारी हार गई, भ्रष्टाचार जीत गया।” उन्होंने कहा कि ईश्वर शायद परीक्षा ले रहा है और अब पहले से दोगुनी ताकत से काम करना होगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा जनता के आदेश का सम्मान करती है। उधर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाया को जीत की बधाई दी और इसे जनता का कांग्रेस पर भरोसा बताया।


















