Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: चोरी की कोशिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर कई किमी दौड़ के बाद संदिग्ध गिरफ्तार…
Image

बीकानेर: चोरी की कोशिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर कई किमी दौड़ के बाद संदिग्ध गिरफ्तार…

Bikaner Crime News

बीकानेर जिले में इन दिनों चोरों के हौसले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों ने आमजन में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला सूडसर का है, जहां बीती रात शातिर चोर ट्रेन से उतरकर गांव में चोरी की योजना बनाते हुए पहुंचे। लेकिन उनकी चाल ग्रामीणों की सतर्कता के आगे धरी रह गई।

ग्रामीणों को जैसे ही संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, उन्होंने तुरंत शोर मचाया। यह सुनते ही चोर मौके से भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी सक्रिय हुई और ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों का पीछा किया। बताया जा रहा है कि चोर रेलवे पटरियों की ओर भाग निकले, जिसके बाद कई किलोमीटर तक पुलिस व ग्रामीण संयुक्त रूप से उनका पीछा करते रहे। इस एक्शन के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *