Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: पानी की टंकी में गिरने से महिला की मौत…
Image

बीकानेर: पानी की टंकी में गिरने से महिला की मौत…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पानी की टंकी में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सरिता (पत्नी ओमप्रकाश) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सरिता का पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे टंकी में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पिता शंकरलाल ने पुलिस को दिए बयान में स्पष्ट किया कि इस घटना के पीछे किसी प्रकार का संदेह नहीं है और यह पूरी तरह दुर्घटनाजन्य मामला है। बीछवाल थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *