Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • प्रदेश में पुलिस महापरिवर्तन, बीकानेर सहित कई जिलों में नए ASP तैनात…
Image

प्रदेश में पुलिस महापरिवर्तन, बीकानेर सहित कई जिलों में नए ASP तैनात…

🔴 Rajasthan Police Transfer 2025

आज सुबह राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले कर दिए हैं। नई तबादला सूची में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह फेरबदल हाल ही में डीजी स्तर के IPS अधिकारियों तथा पुलिस इंस्पेक्टर्स के व्यापक तबादलों के बाद किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में प्रदेश को 700 से अधिक नए इंस्पेक्टर मिले थे, जिसके तुरंत बाद देर रात तहसीलदारों की सूची जारी हुई और आज सुबह पुलिस विभाग की बड़ी सूची जारी कर दी गई।

नए आदेशों में बीकानेर जिला विशेष रूप से प्रभावित रहा है। यहाँ कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ बदली गई हैं। आदेशों के अनुसार—

  • महेन्द्र सिंह राजवी — एटीएस से स्थानांतरित होकर डिप्टी कमांडेंट, तृतीय बटालियन बीकानेर
  • सुरेन्द्र कुमार प्रजापत — अनूपगढ़ से बीकानेर एटीएस में पदस्थ
  • रामप्रताप — पदोन्नति के बाद सीआईडी एसएसबी जोन बीकानेर
  • पार्थ शर्मा — गंगाशहर सीओ से जयपुर पुलिस आयुक्तालय
  • खान मोहम्मद — साइबर क्राइम बीकानेर से अभय कमांड सेंटर अजमेर
  • ममता सारस्वत — पुलिस अकादमी से पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र बीकानेर
  • किरण — तीसरी बटालियन बीकानेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, त्वरित अनुसंधान सेल बीकानेर
  • भंवरलाल — रायसिंहनगर से लीव रिज़र्व बीकानेर
  • बनवारी लाल मीणा — संलूबर से ग्रामीण बीकानेर एएसपी
  • कैलास सांदू — बीकानेर से स्थानांतरित होकर अजमेर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *