Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बिहार में बीजेपी का बड़ा फैसला, कानून मंत्री अर्जुनराम को मिली अहम जिम्मेदारी…
Image

बिहार में बीजेपी का बड़ा फैसला, कानून मंत्री अर्जुनराम को मिली अहम जिम्मेदारी…

🔴 Bihar Election 2025

बीजेपी ने बिहार की नई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच बड़ा कदम उठाते हुए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनके साथ दो वरिष्ठ नेताओं—केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति—को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बीजेपी की यह नियुक्तियां संकेत देती हैं कि पार्टी बिहार में संगठनात्मक मजबूती और नए नेतृत्व चयन को लेकर गंभीर तैयारी में है। केशव प्रसाद मौर्य का व्यापक राजनीतिक अनुभव, अर्जुन मेघवाल की प्रशासनिक समझ और साध्वी निरंजन ज्योति का संगठनात्मक कौशल मिलकर बिहार में नेतृत्व चयन प्रक्रिया को मजबूती देंगे।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय पर्यवेक्षक जल्द ही बिहार पहुंचकर चुने गए विधायकों से रायशुमारी करेंगे और उसके बाद पार्टी के नए नेता का चयन अंतिम रूप दिया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इन नियुक्तियों के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है, क्योंकि यह फैसला राज्य में भाजपा की भविष्य की रणनीति को दिशा देगा।


1 Comments Text
  • 53betlogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    53betlogin? No issues getting logged in, which is always a good start. The site itself is pretty clean and simple. Still trying to see if I can actually win something but, so far so good! Check it out here: 53betlogin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *