Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • अस्पताल नहीं, चोरों का अड्डा? पीबीएम में डॉक्टर की बाइक चोरी…
Image

अस्पताल नहीं, चोरों का अड्डा? पीबीएम में डॉक्टर की बाइक चोरी…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में अव्यवस्था और सुरक्षा में लापरवाही की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल परिसर में जेबकतरों और चोरों की बढ़ती सक्रियता ने मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ को असुरक्षित महसूस करवाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एक और मामला सामने आया है जिसमें रेजीडेंट डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

मामले की रिपोर्ट सदर पुलिस थाने में रेजीडेंट डॉक्टर हुकमाराम, निवासी डीडवाना, ने दर्ज करवाई है। डॉक्टर ने बताया कि 12 नवंबर को वह अपनी बाइक को ऑल्ड PG परिसर में खड़ी कर अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। जब ड्यूटी पूरी होने पर वे वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली।

पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में आए दिन इस तरह की चोरी और अव्यवस्था की घटनाएं सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *