Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: झोपड़ी में लगी आग ने छीन ली मासूम की जिंदगी…
Image

बीकानेर: झोपड़ी में लगी आग ने छीन ली मासूम की जिंदगी…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 2 बीएलएसएम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार, 19 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक लगी आग ने पूरे परिवार को मातम में डुबो दिया। हादसे में दो वर्षीय मासूम मोनिका की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

परिवादी चिमनाराम, निवासी बरसलपुर, द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार झोपड़ी में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक मासूम को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना क्षेत्र में गहरी संवेदनाएं छोड़ गई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *