🟡 Bikaner Crime News
बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। बीछवाल थाना पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पड़ोसी मजदूर अर्जुनराम को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के अनुसार वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और बीकानेर में मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। पति-पत्नी दोनों एक भुजिया फैक्ट्री में कार्यरत हैं। 16 नवंबर को फैक्ट्री की छुट्टी होने के कारण वे बाजार गए थे। इसी दौरान आरोपी अर्जुनराम नाबालिग को जबरन अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर बेटी ने पूरी घटना बताई और यह भी खुलासा किया कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ गलत हरकत कर चुका है। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने तत्काल पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल करवाया। जांच में सहयोग न देने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।















