Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में देवस्थल भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बोला धावा…
Image

बीकानेर में देवस्थल भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बोला धावा…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि देवस्थल भी चोरों के निशाने पर हैं।

इसी तरह की एक सनसनीखेज चोरी सदर थाना क्षेत्र के विवेक नगर से सामने आई है। जहां रामदेव मंदिर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने बड़ी मात्रा में सामान पार कर दिया। प्रार्थिया पुष्पादेवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 नवंबर की रात अज्ञात चोर मंदिर से दो टेबल पंखे, दो कम्बल, 7 जोड़ी चप्पलें, 10 जोड़ी चुन्नी, दो कार्टून देसी घी, स्टील के बर्तन, चार-चार किलो घी, नए पहनने के 10 जोड़ी कपड़े, कमर बेल्ट सहित कई जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की मात्रा देखकर साफ है कि यह वारदात किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *