Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने 4 साल की मासूम की ली जान…
Image

बीकानेर: तेज रफ्तार कार ने 4 साल की मासूम की ली जान…

Bikaner News Today

बीकानेर जिले के बज्जू उपखंड के सीमावर्ती रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। राववाला सड़क मार्ग पर बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिजन सदमे में हैं।

मामले की रिपोर्ट शंकरलाल निवासी 13 आरडीवाई ने दर्ज करवाई है। उनके अनुसार सुबह लगभग 10:45 बजे ज्योति अपने पिता ओमप्रकाश और दादी के साथ बस पकड़ने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान राववाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़ी बच्ची को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधे कच्चे रास्ते में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने घायल ज्योति को तत्काल गौडू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उपजिला अस्पताल बज्जू पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने वाहन का नंबर नोट कर लिया है और लापरवाह चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *