⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के वल्लभ गार्डन इलाके में देर रात चाकूबाजी की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 10 बजे एक युवक पर अचानक चाकू से वार कर दिया गया। वारदात में युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना किस कारण हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में देर रात तक चल रही आवाजाही के कारण अनजान लोगों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।















