⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर के बीछवाल में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बीछवाल थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने अनाज मंडी के पीछे एफसीआई गोदाम के पास कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को एमडी (मेथाम्फेटामाइन) सहित निरूद्ध किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को इलाके में नशे की सप्लाई होने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग को रोका और पूछताछ की। उसके व्यवहार पर संदेह होने के बाद तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 3.21 ग्राम एमडी बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने नाबालिग के पास से करीब 3900 रुपये नकद, जोकि नशे की बिक्री से अर्जित बताए जा रहे हैं, को भी जब्त किया है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, नाबालिगों को नशे के व्यापार में इस्तेमाल करना एक गंभीर चिंता का विषय है, और इस दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए आगे की पूछताछ की जा रही है।














