Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • इलाज के दौरान भाजपा विधायक के पुत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…
Image

इलाज के दौरान भाजपा विधायक के पुत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

Rajasthan News Today

बांसवाड़ा की गढ़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कैलाश मीणा के बड़े बेटे अभिषेक मीणा का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अभिषेक पिछले कुछ समय से किडनी और लिवर से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिषेक मीणा के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, पूरे गढ़ी क्षेत्र, बांसवाड़ा जिले और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा शोक फैल गया। परिवार बांसवाड़ा जिले के चंदनपुरा बोरी में रहता है, जहां शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।

अभिषेक मीणा न सिर्फ विधायक कैलाश मीणा के बड़े बेटे थे, बल्कि वे राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यों में भी बेहद सक्रिय रहते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। संगठन में उन्हें मेहनती और युवा नेतृत्व का प्रतीक माना जाता था। अभिषेक के पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। विधायक कैलाश मीणा के दो पुत्रों में अभिषेक सबसे बड़े थे। जिसके चलते परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *