Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिवसेना मंत्री के बयान से गरमाया माहौल…
Image

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शिवसेना मंत्री के बयान से गरमाया माहौल…

Maharastra Political News

महाराष्ट्र की राजनीति स्थानीय निकाय चुनावों से पहले नए मोड़ लेती दिख रही है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री दादा भुसे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़ा और भावुक बयान दिया है।

भुसे का कहना है कि, एकनाथ शिंदे ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो लोगों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं, और किस्मत में लिखा हुआ है कि वे जल्द ही एक बार फिर महाराष्ट्र का नेतृत्व करते नजर आएंगे। नंदुरबार में स्थानीय निकाय चुनाव अभियान के दौरान दादा भुसे ने कहा कि यदि आज जनता से पूछा जाए कि उनके दिल में मुख्यमंत्री कौन है, तो ज्यादातर लोग एकनाथ शिंदे का ही नाम लेंगे। उन्होंने दावा किया कि शिंदे ने अपने कार्यकाल के दौरान दिन में 20–22 घंटे काम कर जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया और हमेशा देर रात तक लोगों से मिलते रहे।

भुसे ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र ने ऐसा दुर्लभ मुख्यमंत्री नहीं देखा। खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी यह बात कह चुके हैं कि शिंदे जितनी तेजी से अहम मंजूरियां देने वाला मुख्यमंत्री पहले कभी नहीं हुआ।

बीजेपी-शिवसेना रिश्तों में तनाव के बीच आया बयान

स्थानीय निकाय चुनावों की हलचल के बीच यह बयान तब आया है जब शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा के बीच नेताओं की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर तनाव बढ़ रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने वाला बयान माना जा रहा है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र इकाई को संयम बरतने की सलाह दी है, और मुंबई नगर निगम चुनावों की घोषणा तक “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाने को कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *