Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सोशल मीडिया चैट बन गई अपराध की जड़, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म…
Image

बीकानेर: सोशल मीडिया चैट बन गई अपराध की जड़, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म…

Bikaner Crime News

सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक 14 वर्षीय किशोरी के लिए दर्दनाक अनुभव में बदल गई। इंस्टाग्राम पर हुई चैटिंग के बाद युवक ने विवाह समारोह में मौका पाकर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा लिया और नापासर ले जाकर दुष्कर्म किया। व्यास कॉलोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में दोषी मानते हुए कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।

कैसे शुरू हुई दोस्ती?

जानकारी के अनुसार, किशोरी और आरोपी युवक के परिवारों में पड़ोसी होने के नाते आना-जाना था। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद युवक के चचेरे भाई की शादी में दोनों मिले, जहां आरोपी ने किशोरी को अपने साथ चलने के लिए बहला लिया। 25 अगस्त को आरोपी किशोरी को बाइक पर नापासर ले गया। दोनों पूरी रात नापासर रेलवे स्टेशन और स्टेडियम में रहे, जहां युवक ने दुष्कर्म किया। अगली सुबह बाइक वहीं छोड़कर दोनों बीकानेर लौटे।

किशोरी के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे सुरक्षित बरामद किया गया। मेडिकल मुआयना, मजिस्ट्रेट बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आरोप सिद्ध पाए गए। एसआई शारदा ने मामले की जांच पूरी कर पॉक्सो एक्ट के तहत चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *