Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भारत के पूर्व कोयला मंत्री का 81 साल की उम्र में निधन…
Image

भारत के पूर्व कोयला मंत्री का 81 साल की उम्र में निधन…

⚪ Shriprakash Jaiswal passes away

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। 81 वर्षीय जायसवाल पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम से रेफर कर GSVM मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए लगातार उपचार जारी रखा। लेकिन देर शाम चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि जायसवाल लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और लगातार मेडिकल सुपरविजन में थे। अचानक स्वास्थ्य गिरने पर उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं। जायसवाल तीन बार कानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे और मनमोहन सिंह सरकार में कोयला मंत्री के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *