Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • शिव मंदिर को नोटिस भेजने पर बड़ा एक्शन, अधिकारी सस्पेंड…
Image

शिव मंदिर को नोटिस भेजने पर बड़ा एक्शन, अधिकारी सस्पेंड…

Rajasthan News Today

जयपुर में जेडीए की बड़ी कार्रवाई अब नया मोड़ ले चुकी है। कुछ दिन पहले भगवान शिव के मंदिर को अतिक्रमण मानते हुए जेडीए द्वारा ‘भगवान शिव’ के नाम नोटिस जारी कर दिया गया था। यह नोटिस जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और विरोध तेज हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद अब जेडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार पूनिया को निलंबित कर दिया है। जेडीए सचिव निशांत जैन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट लिखा है कि निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी को नियमानुसार भत्ता मिलता रहेगा और उनका मुख्यालय एडीजीपी (कार्मिक) कार्यालय, जयपुर निर्धारित किया गया है।

यह पूरा मामला प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनशील धार्मिक भावनाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को अतिक्रमण बताकर नोटिस भेजना, वह भी भगवान के नाम जारी करना, पूरी तरह से असंवेदनशील कदम है। वहीं, जेडीए प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *