Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर ग्रामीण NSUI में बड़ा फेरबदल, सभी पदाधिकारी हटाए गए…
Image

बीकानेर ग्रामीण NSUI में बड़ा फेरबदल, सभी पदाधिकारी हटाए गए…

Bikaner Political News

NSUI बीकानेर ग्रामीण की संपूर्ण जिला, विधानसभा, ब्लॉक और कॉलेज इकाई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह फैसला राजस्थान प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार अब तक सक्रिय सभी इकाइयों को निरस्त करते हुए संगठन को नए सिरे से पुनर्गठित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने बताया कि संगठन को नई ऊर्जा और तेज़ी देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी व अन्य इकाइयों की घोषणा की जाएगी, जिसमें सक्रिय, समर्पित और संगठनहित में लगातार काम करने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यह फैसला संगठन को और मजबूत, चुस्त-दुरुस्त व जमीनी स्तर पर गतिशील बनाने का हिस्सा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *