⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के रिड़ी गांव में 29 नवंबर की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे बिजली के खंभे से अचानक तार टूटकर नीचे गिर गया, जो सीधे मुनीराम पर आ गिरा। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक के भाई राकेश पुत्र भागीरथ ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि हादसा बेहद अचानक हुआ और परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मुनीराम की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।















