⚪ Bikaner News Today
बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दामाद द्वारा ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला दर्ज हुआ है। यह घटना 30 नवंबर को भादला गांव में हुई।
मामले में मृतक के पिता अणदाराम निवासी कक्कू ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा हेमाराम अपने ससुराल भादला गया हुआ था, जहां पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज किया। मामले की जांच का जिम्मा पुलिस निरीक्षक राजीव रॉयल को सौंपा गया है, जो पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रहे हैं।














