⚪ Bikaner News Today
बीकानेर शहर में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातें, बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और नशे का फैलता जाल अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चिंता का प्रमुख विषय बन चुका है। इन्हीं मसलों को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह से विस्तृत मुलाकात की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।
🔸 शहर में बढ़ती चोरी की वारदातें बनी चिंता का विषय
छाजेड़ ने कहा कि बीकानेर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने आमजन को असुरक्षित कर दिया है। ऐसे में आवश्यक है कि — रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो। आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए
🔸 गोगागेट सर्किल और अन्य स्थानों पर जाम की गंभीर समस्या
छाजेड़ ने बताया कि शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में बसों व बड़े वाहनों के अनियमित रूप से सड़क पर रुकने से लंबा ट्रैफिक जाम वाहन चालकों को परेशानी दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि शहरी सीमा में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय का कड़ाई से पालन कराया जाए।
🔸 नशा रोकथाम पर और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता
शहर अध्यक्ष ने SP से आग्रह किया कि युवाओं में बढ़ रही नशे की समस्या पर पुलिस और सख्त कदम उठाए। अवैध नशा कारोबार और सप्लाई चेन पर पूरी तरह नकेल कसने की जरूरत है।
🔸 व्यापारियों के हित में ‘सुरक्षित पार्किंग’ की मांग
K.E.M. रोड क्षेत्र में बढ़ते वाहन दबाव को देखते हुए व्यापारियों के लिए सुरक्षित पार्किंग ज़ोन, व्यवस्थित वाहन व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी दी कि इस मुलाकात में जिला मंत्री तरुण स्वामी, मंजुषा भास्कर, मुकेश बन, हरीश भोजक, ताराचंद गहलोत उपस्थित रहे।














