Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: खेत की डिग्गी से युवती का शव मिलने से हड़कंप…
Image

बीकानेर: खेत की डिग्गी से युवती का शव मिलने से हड़कंप…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भोजास गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 18 वर्षीय युवती का शव खेत में बनी डिग्गी से बरामद हुआ। घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सवालों का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ओमसिंह राजपुरोहित के खेत में उनकी पत्नी और बेटी रहते थे। इसी खेत में बेनीसर का एक परिवार भी काश्त करता था। देर रात युवती अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिली, तो खेत में मौजूद लोगों को आशंका हुई कि शायद वह डिग्गी के पास हो सकती है।

शेरूणा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात में ही डिग्गी के आसपास तलाश शुरू की गई, लेकिन गहराई और अंधेरा होने के कारण चुनौती पेश आई। बुधवार सुबह पुलिस ने सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू किया, जिसके बाद डिग्गी से युवती का शव बाहर निकाला गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं—क्या यह हादसा है, या इसके पीछे कोई संदिग्ध वजह?

पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता देखने को मिल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *