Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: राशन वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा, डीलर पर 336 क्विंटल गेहूं गबन का आरोप…
Image

बीकानेर: राशन वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा, डीलर पर 336 क्विंटल गेहूं गबन का आरोप…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के दंतौर आम जनता को मिलने वाले सरकारी राशन में गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। दंतौर पुलिस थाने में रसद विभाग के अधिकारी दीपक पूनियां (निवासी सादुलपुर), हाल रसद अधिकारी, ने उचित मूल्य के दुकानदार नेमीचंद चक 5 की पूली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा फरवरी 2024 में नेमीचंद को 336 क्विंटल गेहूं आवंटित किया गया था, जिसे उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से लाभार्थियों में वितरित किया जाना था। लेकिन आरोप है कि दुकानदार ने इस गेहूं का दुरुपयोग करते हुए गबन कर लिया, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है और पात्र उपभोक्ताओं को उनका हक का राशन नहीं मिला। रसद अधिकारी दीपक पूनियां ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा कि गेहूं वितरण का रिकॉर्ड संदिग्ध पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दुकानदार ने वितरण का कोई संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *