🟡 Bikaner News Today
बीकानेर जिले के कालु थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे किसान की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे नारायण प्रकाश पुत्र मालाराम गोदारा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके चाचा रामस्वरूप खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। तेज करंट लगने से रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कृषि कार्य के दौरान बिजली लाइन का जमीन के काफी नजदीक होना हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं। कालु पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।















