Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर की ढाणी में तबाही, आग ने ली 18 भेड़-बकरी के बच्चों की जान…
Image

बीकानेर की ढाणी में तबाही, आग ने ली 18 भेड़-बकरी के बच्चों की जान…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के धरनोक गांव की रोही में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। दोपहर करीब एक बजे लगी आग ने पलभर में दो कच्चे झोंपड़ों और दो छपरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि 18 भेड़-बकरी के छोटे बच्चे जिंदा जल गए, जबकि घर-गृहस्थी का सारा सामान राख में तब्दील हो गया।

पीड़ित दुर्ग सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत, निवासी धरनोक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी ढाणी गांव से करीब 5 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है, जहां उनका परिवार रहता है। घटना के समय वे और उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। पीछे से ढाणी में बने झोंपड़े में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दूसरे झोंपड़े व छपरों तक फैल गई।

आग में 15 क्विंटल बाजरा, 8 क्विंटल मोठ, 10 क्विंटल ग्वार, 8 क्विंटल गेहूं, सोने-चांदी के जेवरात — सोने की ठूसी, तीन अंगूठियां, रखड़ी, चेन, दो सोने की मूर्तियां, तीन फूलड़े, चार मोती, चांदी की पायजेब की तीन जोड़ियाँ और 40 हजार रुपये नकद सहित चारपाई-बिस्तर तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार, इस भीषण हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *